मैकडॉनल्ड्स इंडिया से भारत में वीगन बर्गर की बिक्री शुरू करने का आग्रह करें। 

 

मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने अभी तक वीगन खाना बेचने की शुरुआत नहीं की है,  वीगन या बिना क्रूरता वाला भोजन पसंद करने वाले लोगों व उनके परिजनों हेतु मैकडॉनल्ड्स के मेन्यू  में वीगनभोजन के विकल्प सिमित ही हैं, लेकिन इसका आसान सा हल भी है। फ़ास्ट फ़ूड बिक्री का यह दिगज्ज पहले से ही मैकवीगन नाम से एक वीगन बर्गर बनाता  है। यूरोप के चुंनिदा देशो में इस मैकवीगन बर्गर का लॉन्च इतना सफल हुआ था की क्रूरता रहित भोजन पसंद करने वालो के बीच इसे ऑनलाइन ऑर्डर से मंगवाने की होड़ मच गयी थी। मैकडॉनल्ड्स इंडिया के लिए भी अब समय आ गया है की वो भारत में शुद्ध वीगन भोजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने विश्व प्रसिद्ध मैकवीगन बर्गर को मेन्यू में शामिल करें।

आज, भारत और दुनिया भर में अधिक से अधिक लोग वीगनखाने के विकल्पों की तलाश करते हैं क्योंकि वो स्वस्थ्य, जानवरों तथा पर्यावरण के अनुकूल है। वीगन खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों से भरे हुए होते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं, और उसके लिए करोड़ो जानवरों को पीड़ा नहीं सहनी पड़ती और न ही जान देनी पड़ती है। वीगन खाने से कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक और मोटापा सहित अन्य गंभीर बिमारियों से पीड़ित होने का जोखिम भी कम हो जाता है - और ये पर्यावरण की सुरक्षा में भी मदद करता है। 2010 की संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि मांस,अंडे और डेयरी "प्रोडक्ट्स" का उत्पादन संसाधनों की खपत वाला है इसलिए वैश्विक स्तर वीगन भोजन अपनाना, जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव है।

मैकवीगन्स बेचने के लिए भारत एक आदर्श देश है। हमारे देश में जानवरों का सम्मान करने की पुरानी परंपरा है, और कई धर्मों के मानने वाले पशु उत्पादों से दूर रहते है। इसके अतिरिक्त, पेट की समस्याओं व लैक्टोज के पाचन से बचने के लिए बढ़ती संख्या में भारतीय डेयरी मुक्त खाद्य पदार्थों का चयन कर रहे हैं, हर चार में से तीन भारतीय गायों के दूध को सही तरीके पचा पाने में असमर्थ हैं।

मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में बहुत से वीगनभोजनालय हैं जो वीगन  भोजन प्रदान करते हैं और सोशल मीडिया पर हजारों सदस्यों के साथ वीगन समूह पूरे शहरों में फैल रहे हैं। पिछले साल, जर्मन इंटरनेशनल स्कूल - चेन्नई, देश का पहला पूर्ण-वीगन स्कूल बन गया, और फ़ूड एवं सर्विसेज उद्योग के 40 से अधिक मुख्य भारतीय ब्रांड्स ने 2016 में वीगन प्रोडक्ट्स का शुभारंभ किया। 

इसमें कोई शक नहीं की वीगन खाद्य पदार्थों की मांग आसमान छू रही है। मैकडॉनल्ड्स इंडिया से आग्रह करने के लिए PETA इंडिया से जुड़ें कि वो मैकवीगन बर्गर को अपने मेन्यू में जोड़कर जनता को वह दें जो जनता खाना चाहती है। क्रूरता मुक्त भोजन अपनाने के लिए PETA इंडिया की मुफ़्त वीगन स्टार्टर किट को ऑर्डर करना मत भूलना। इसमें ताजा व्यंजन व उपयोगी जानकारी है जो आपको जानवरों के अनुकूल, स्वस्थ और वीगन बनने की यात्रा में सहायक होगी।

 

Mr.
Amit
Jatia
Mc Donald's India
Ms.
Smita
Jatia
McDonalds
Ms.
Shraddha
Yawalkar
McDonald's India

मैकडॉनल्ड्स इंडिया से पशु-अनुकूल मैकवीगन बर्गर को अपने मेन्यू में जोड़ने के लिए आग्रह फॉर्म भरें

जहां (*) बना है उन स्थानों को भरना अनिवार्य है

ई-मेल के लिए साईनअप करें जिसमें निम्न शामिल हैं:

UN MIS Hidden Thank You Text w/ Social Sharing Email Info - *Important Note* You must UNLINK this shared library component before making page-specific customizations.